राजस्थान में महिला प्रोफेसर से 7 करोड़ की ठगी करने वाले दो और साइबर अपराधी पकड़े गए, CBI ने मुंबई से दबोचा, हाईटेक गैजेट्स भी बरामद
राजस्थान में बिट्स पिलानी की महिला प्रोफेसर से 7.67 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में CBI ने मुंबई से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनके पास से अत्याधुनिक गैजेट्स और फर्जी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं।




















































