NEET UG 2026 Registration: मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट
देशभर में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। National Testing Agency (NTA) ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है।
जो छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना देरी किए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Important Dates (जरूरी तिथियां)
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:
- Registration Start Date: 8 फरवरी 2026
- Last Date to Apply: 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
- Last Date for Fee Payment: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- Correction Window: 10 मार्च से 12 मार्च 2026
- NEET UG 2026 Exam Date: 3 मई 2026 (Pen and Paper Mode, दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक)
Official Website & Direct Link
- Apply Online Portal: Website
- NTA Official Website: Click Here
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल से ही आवेदन करें और किसी भी अनधिकृत वेबसाइट से बचें।
How to Apply for NEET UG 2026 Online?
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल है। निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।
- “NEET UG 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration करके Application Number और Password जनरेट करें।
- Application Form में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक Documents Upload करें।
- निर्धारित Application Fee का भुगतान करें।
- Confirmation Page डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Documents Required for NEET UG 2026
फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- Passport Size Photograph (सफेद बैकग्राउंड)
- Postcard Size Photo (4″x6″)
- Black Ink से किया गया Signature
- Left & Right Hand Thumb Impression
- 10वीं Passing Certificate
- 12वीं Marksheet
- Valid ID Proof (Aadhaar/Passport आदि)
- Category Certificate (यदि लागू हो)
Application Fee Details
- General Category: ₹1700
- OBC / EWS: ₹1600
- SC / ST / PH: ₹1000
NEET UG 2026 Registration फीस का भुगतान Online Mode (Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI) से किया जा सकता है।
Important Guidelines
- एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन जमा कर सकता है।
- गलत जानकारी देने पर Candidature रद्द किया जा सकता है।
- Correction Window के दौरान सीमित विवरण में सुधार संभव होगा।
- अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से Server Slow हो सकता है।








