हालिया सैन्य घटनाक्रमों में, भारतीय सशस्त्र बलों ने कथित तौर पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम्स को टारगेट करने के लिए इजरायल में निर्मित हारोप ड्रोन का इस्तेमाल किया है। यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा है, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। खबरों के अनुसार, भारत के ड्रोन हमले में लाहौर में स्थित एक महत्वपूर्ण पाकिस्तानी एयर डिफेंस इंस्टॉलेशन को न्यूट्रलाइज कर दिया गया है।
हारोप ड्रोन, जिसे एक लोइटरिंग म्यूनिशन या कामिकेज़ ड्रोन के रूप में भी जाना जाता है, अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) और मिसाइल की क्षमताओं का एक कॉम्बिनेशन है। इसे इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा डेवलप किया गया है। हारोप ड्रोन की सबसे खास बात यह है कि यह टारगेट क्षेत्र में काफी देर तक लोइटर कर सकता है, लक्ष्यों की आइडेंटिफाई कर सकता है और फिर उन पर स्ट्राइक कर सकता है।