BHU Admission Process 2025 Live Updates: CAP-PG Registration Extended to June 15

BHU Admission Process 2025 Live Updates: CAP-PG Registration Extended to June 15

वाराणसी, 11 जून 2025:
BHU Admission Process 2025 Banaras Hindu University (BHU) ने पोस्टग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया के अंतर्गत Combined Allotment Program for Postgraduate (CAP-PG) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 15 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों की ओर से मिल रही अपील के बाद इसे 15 जून की रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

BHU CAP-PG 2025 रजिस्ट्रेशन कैसे करें:

  1. website पर जाएं: Click Here
  2. New Registration पर क्लिक करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. वांछित PG Courses को प्राथमिकता के साथ चुनें।
  5. रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

मुख्य जानकारी (Highlights):

  • New Last Date: CAP-PG 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब 15 जून 2025 (रात 11:59 बजे)
  • Official Portal: आवेदन के लिए website- Click Here
  • Compulsory Registration: CUET-PG 2025 में उपस्थित होने के अलावा CAP-PG पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य
  • Correction Window: आवेदन में सुधार की सुविधा 16 जून से 18 जून 2025 तक
  • First Allotment List: पहला राउंड 14 जुलाई 2025 को जारी होने की संभावना

आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें:

  • उम्मीदवार ने CUET-PG 2025 फॉर्म में BHU को विकल्प के रूप में चुना हो और संबंधित विषय का एग्ज़ाम दिया हो।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कुछ जानकारी जैसे नाम, सिग्नेचर, फोटो, रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पहले से भरी होंगी और इन्हें एडिट नहीं किया जा सकता।
  • उम्मीदवारों को अपने 10वीं, 12वीं, स्नातक की सभी मार्कशीट्स, जन्म प्रमाणपत्र, और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
  • यदि CUET-PG फॉर्म और CAP-PG रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की जानकारी में अंतर पाया गया तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • सभी जानकारी के लिए Click Here और CAP-PG डैशबोर्ड व ईमेल पर नजर बनाए रखें।

आगे क्या होगा?

रजिस्ट्रेशन क्लोज होने के बाद 16 जून से 18 जून तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद BHU एडमिशन प्रक्रिया की संभावित समय-सारणी जारी करेगा। इसमें Group Discussion, Personal Interview, या Practical Test (कोर्स विशेष) की तारीखें, मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट राउंड शामिल होंगे।


More Related

Scroll to Top